हटा,दमोह एमपी। रविवार हटा नगर के रामगोपाल जी वार्ड में 22 वर्षीय युवक अजय पिता वीरेंद्र ठाकुर ने खुद पर गोली चलाकर आत्महत्या कर ली । घायल अवस्था में परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । मामले की जानकारी लगते ही एसडीओपी हटा,थाना प्रभारी हटा स्टाप के साथ मौके पर पहुंचे और हादसे की जांच पड़ताल में लग गए हैं।
फिलहाल युवक द्वारा आत्मघाती कदम किस कारण उठाया कारण अज्ञात बताया जा रहा है।













