कलेक्टर एवं बीएचओ ने शिविर का आकस्मिक जायजा लिया

हिण्डोरिया,दमोह। मध्यप्रदेश राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के विशेष दिशा-निर्देशानुसार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोरिया में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

'
IMG_20240819_154849
Picsart_26-08-13_15-04-08-358
Picsart_26-08-13_15-14-41-068
Picsart_26-08-13_15-12-22-148
Picsart_26-08-13_16-06-22-812
Picsart_26-08-13_16-05-09-691
Picsart_26-08-14_09-48-34-309
Picsart_26-08-14_09-51-32-871
Picsart_26-08-14_09-59-24-288
Picsart_26-08-14_09-57-18-780
Picsart_26-08-14_10-21-36-727
Picsart_26-08-14_10-20-29-451
previous arrow
next arrow
'

इस संबंध मे अस्पताल के बीएमओ अमित मिश्रा ने बताया कि हर माह की 9 एवं 25 तारीख को आयोजित होने वाला उक्त शिविर इस बार त्योहार एवं अन्य अवकाश होने के चलते 27 अगस्त 2024 को रखा गया। उक्त शिविर में केन्द्र के क्षेत्र की उच्च जोखिम वाली 52 गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया। जिनकी जांच डाॅ. ज्योति दुबे ,डाॅ. अनुराग दत्ता एवं हमराह स्वास्थ्य कर्मियों व्दारा की गई। साथ ही स्वास्थ्य सम्बंधी आवश्यक सुझाव के साथ दवाईयों का वितरण गर्भवती महिलाओं मे किया गया। इस दौरान कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर , बीएसओ रीता चटर्जी एवं नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी के द्वारा आकस्मिक शिविर की व्यवस्थाओं एवं आयोजन का जायजा लिया गया। एवं आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया। इस मौके पर एकता परिषद के पूर्व राज्य समन्वयक सुजात खान ने केन्द्र मे कार्यरत आउट सोर्स कर्मियों के 04 माह के वेतन का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने एवं दमोह जिला चिकित्सालय मे विगत दिनों हुई 04 मृत महिलाओं के 04 बच्चों की परवरिश हेतु शीघ्र आर्थिक मदद देने की मांग रखी गई। कलेक्टर श्री कोचर ने शीघ्र इस दिशा मे उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। शिविर को सफलतापूर्वक आयोजित करने मे केन्द्र की बीपीएम अर्चना कुशवाहा, बीपीएम हेमन्त शुक्ला, नेहा हमवत, ऋतु चौधरी, जगदीश अठया, परमानन्द अहिरवार, रमेश सोनी, राहुल अहिरवार, संजय बंसल, राहुल राठौर सहित समस्त केन्द्र के स्वास्थ्य कर्मियों की विशेष भूमिका रही।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!