बटियागढ़ क्षेत्र में वन विभाग की तीसरी बड़ी कारवाई, एक बार फिर दो ट्रैक्टर ट्राली जब्त
दमोह।एमपी
हटा वन परिक्षेत्र अंतर्गत बटियागढ़ क्षेत्र में बीते दो माह में तीसरी बार अवैध पत्थर परिवहन करते पाए जाने पर वन विभाग द्वारा 2 ट्रेक्टर ट्राली जब्त किए हैं उक्त करवाई वन परिक्षेत्र अधिकारी ऋषि तिवारी ने अमले के साथ बटियागढ़ क्षेत्र में सीगौन के पास की, वन परिक्षेत्र अधिकारी हटा की लगातार कार्यवाही से माफियाओ में हड़कंप के हालात हैं।
यहां कारवाई का अभाव
मड़ियादो क्षेत्र में लखनपुरा,शिवपुर,डोली काईखेड़ा वा पीटीआर क्षेत्र के मड़ियादो,कनकपुरा,पाली तिदनी क्षेत्र में जंगली नालों से रेत परिवहन लगातार जारी है नालों से निकली रेत जगह जगह डंप है जिस पर न तो वन विभाग कारवाई कर रहा न खनिज विभाग। उक्त क्षेत्र में प्रतिदिन रात के अंधेरे में ट्रैक्टर ट्रालियों से रेत उठाई जाती है।













