दमोह कलेक्टर ने हटा ब्लाक की ग्राम पंचायतों का लिया जायजा

मडियादो।दमोह कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य आज हटा जनपद क्षेत्र के भृमण पर रहे,इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत मड़ियादो, मलवारा,कनकपुरा में शासकीय योजनाओं की समीक्षा कर जायज़ा लिया… कलेक्टर के साथ जिला पंचायत सीईओ अजय श्रीवास्तव, जनपद पंचायत हटा सीईओ ब्रतेश जैन, नायब तहसीलदार विजय चौधरी सहित अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही.
मड़ियादो ग्राम पंचायत भवन में सचिव और रोजगार सचिव से आयुष्मान योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेते हुए कार्य मे कमी पर फटकार लगाते हुए समय सीमा में कार्य के निर्देश दिए.
मलवारा में रोजगार सचिव से हितग्राहियों को मिलने वाली योजनाओं की जानकारी ली, कलेक्टर से ग्रामीणों ने चर्चा करते हुए पीएम आवास, राशन कूपन आदि की भी मांग की।
कलेक्टर एस कृष्ण चेतन्य ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 5 फरवरी से विकास यात्रा की शुरुआत होने जा रही है , उसकी तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अमले के साथ ग्राम पंचायतों, नगर पालिका आदि का भ्रमण कर क्या तैयारी शेष है उसके लिए लगातार तीन तीन ग्राम पंचायतों में पँहुच रहे हैं।
हमारी यही कोशिश है कि विकास यात्रा शुरू होने से पहले सभी योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारू हो सके ।













