पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता परिक्षेत्र के अन्तर्गत श्रीमती फुलिया बाई पति  मंगू साहू उम्र लगभग 65 वर्ष निवासी हिनौता की बाघ हमले से हुई मृत्यु ।

पन्ना एमपी पन्ना टाइगर रिजर्व अंतर्गत हिनौता गांव में एक महिला की बाघ के हमले में मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09.12.2024 को गाइड  अरुण यादव द्वारा लगभग 10.30 बजे यह सूचना प्राप्त हुई कि बीट दक्षिण हिनौता कक्ष क्रमांक 535 में कुछ महिलायें दौड़ती हुई उनकी तरफ आयी और उन्होंने बताया कि बाघ द्वारा एक अन्य महिला को पकड़ लिया गया है, जिनका नाम  फुलिया बाई पति  मंगू साहू उम्र लगभग 65 वर्ष निवासी हिनौता है। सूचना मिलते ही परिक्षेत्र अधिकारी हिनौता ने हाथियों को मय स्टाफ के घटना स्थल की ओर रवाना किया तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर हाथियों से सचिंग कराई गई। पुलिस अधीक्षक पन्ना भी अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व, उप संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व एवं वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी की मौजूदगी में मृत महिला के शव को उठाया गया तथा मझगवां चौकी लाया गया।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!