दमोह/पन्ना- इको पर्यटक स्थल गौमुख धाम में दो दिवसीय अनुभूति कैंप का समापन केन घड़ियाल अधीक्षक खजुराहो राजवेंद्र मिश्रा की उपस्थिति में किया गए। अनुभूति शिविर में माध्यमिक शाला मडियादो के 120 छात्रों द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को वन क्षेत्र में पाए जाने वृक्षों की पहचान ओर उनके उपयोग के बारे समझाइश दी गई।
Picsart_25-01-20_11-24-49-365
IMG_20240819_154849
इसके साथ पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ संख्या, वन्य जीव प्रजाति, वल्चर की सर्वाधिकता, घड़ियाल पाए जाने सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी छात्रों से साझा की गई। दी जानकारी पर क्विज प्रतियोगिता, निबंध आदि का लेखन हुआ और अव्वल आए छात्रों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र दिया गया। अधीक्षक राजवेंद्र मिश्रा ने छात्रों को बताया कि इस वर्ष अनुभूति शिविर के उद्देश्य में एक नए विषय को जोड़ा गया है जो पर्यावरण और वन संरक्षण के लिए बहुत जरूरी है। मैं भी बाघ की थीम के साथ आओ बदलाव करे विषय भी जोड़ा गया है जिसके चलते वन ओर रहवास को पॉलीथिन से मुक्त करना, जल संरक्षण की दिशा में बढ़ना सहित वन्य जीव सुरक्षा आदि है। मडियादो परिक्षेत्र अधिकारी रामप्रसाद प्रजापति ने बताया कि आज के छात्र कल का भविष्य है इसलिए उनका पर्यावरण के प्रति लगाव , महत्व और वन सुरक्षा को समझना जरूरी है। प्रकृति की अनुपम संरचना का संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणजन को वन क्षेत्र को हरा करने के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान छात्रों के वफरक्षेत्र प्रबंधन के वनकर्मी ऋषि पटेरिया, सुधाकर पांडे, रामगोपाल अहिरवार, वीरेश खटीक, रामप्रसाद प्रजापति, संतोष सेन सहित बालिका छात्रावास की वार्डन चंद्रकिरण खरे, राकेश मिश्रा, शिक्षक विनीता छिरोल्या, विनोद पटेरिया, जयदीप मिश्रा, अपर्णा पांडे सहित अन्य उपस्थित रहे।
एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद