दमोह एमपी  मड़ियादो  हर एक हिन्दू के घर गौ माता होनी चाहिए। यह सिर्फ इसलिए नहीं कि हिन्दू धर्म में गौ का विशेष स्थान ओर महत्व है बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी गाय लाभकारी ओर जरूरी है। जिस घर में गाय रहती है वहां श्रीकृष्ण भगवान स्वयं माखन के लिए आते ही। यह बात ड्रा राम गोपाल सोनी के निज निवास पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा में कथाचार्य पंडित गिरधारी शरण पाठक द्वारा कही गई। कथा के पंचम दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला, गोवर्धन पर्वत कथा को विस्तार से समझाया। कथाचार्य ने बताया कि भगवान श्री हरि विष्णु द्वारा धर्म की स्थापना ओर भक्तों की रक्षा के लिए त्रेतायुग में भगवान श्रीराम और द्वापर में श्रीकृष्ण का अवतार लिया। जब भी पृथ्वी पर अनाचार, अन्याय ओर अनीति, हिंसा बढ़ी तब तब श्री हरि पृथ्वी पर अवतरित हुए और राक्षसी प्रवृत्ति का वध किया। धर्म की ध्वजा लिए देवदूत महान ऋषि , संतो द्वारा धर्म , महान मानव सभ्यता और सुसंस्कृति की स्थापना ओर रक्षा की गई। अद्वितीय श्रीमद भागवत, गीता, वेद, पुराण, उपनिषद, सहित अन्य धर्म ग्रन्थ जो अलौकिक और लौकिक जगत का सार है वह हमारे बीच मौजूद है।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!