दमोह मप्र । दमोह जिला अंतर्गत हटा अनुभाग के ग्राम दिगी में पावन सुनार नदी के मध्य परमहंस बाबा भगवान दास जी की तपोस्थली पर मकर संक्राति के पर्व से विशाल मेले एवं रामलीला का आयोजन विगत सनातन समय से किया जा रहा है इसी क्रम में इस बर्ष श्री श्री 1008 श्री बाबा भगवान दास राम लीला मंडल दिगी द्वारा भगवान राम राजा सरकार के जीवन चरित्र को बड़े रोचक अभिनय से उपस्थित विशाल जन समूह के बीच मंचित किया गया इसी क्रम में आज धनुष भंग का आयोजन हुआ रामलीला के सभी पात्रों का अभिनय वाकई में सराहनीय रहा।
Picsart_25-01-20_11-24-49-365
IMG_20240819_154849
रावण बाणासुर संवाद ,मिथला नरेश जनकी का विलाप लक्ष्मण जी का रोष ,का सराहनीय अभिनय पात्रों द्वारा किया गया रामलीला के संचालक मंडल एवं पात्रों में सर्व श्री पंडित मूलचंद गर्ग जी महंत कुंवर करन सिंह जी सरपंच सावन सिंह पंडित दामोदर गर्ग , बब्बू सिंह पायक लल्लू सिंह, प्रभु सिंह, हरि सिंह ,सेबिन्द सिंह ,कंछेदी राजा ,राजेन्द्र सिंह, छंगेराजा ,कुवंर प्रीतम सिंह बड़ी बखरी ,कालू राजा बड़ीबखरी, दुर्गराजा,अभिषेक सिंह ,भारत सिंह रोहित परिहार,पंडित प्रदीप दुबे, सोनू परिहार,सुरेन्द्र सिंह,प्रयाग दीप सिंह , सभी रामलीला मंडल के पात्रों का अभिनय सराहनीय रहा धनुष यज्ञ के पहले भगवान रामराजा सरकार की पावन आरती पूजा पंडित राजकुमार गर्ग बजरंग सेना समिति भोपाल द्वारा मंत्रोचारण कर उपस्थित गणमान्य नागरिकों में दमोह जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष शिवचरण पटेल,पूर्व मंडल अध्यक्ष डाॅ रामगोपाल सोनी, भाजपा मंडल मड़ियादो अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, हटा विधायक पुत्र अंकुश खटीक पंडित कृष्ण कुमार दुबे भैया महराज,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मड़ियादो अभिषेक जैन जनपद सदस्य पंडित गोलू उपाध्याय कचनारी, जनपद सदस्य घुटरिया शैलेष पटेल “राजा ” तालगावं वारे , पूरव मंडल महामंत्री वीरेन्द्र सिंह गुड्डाराजा, पूर्व विधायक प्रतिनिधी लोकनारायण सिंह झल्लूराजा, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश चऊदा, म प्र शासन के मड़ियादो मंडल के तहसीलदार श्री शिवराम चढ़ार जी मड़ियादो थाना के लोकप्रिय थाना प्रभारी पंडित ब्रजेश पांडे जी ,,कुंवर छत्रसाल सिंह ,बंदू पटेल दादपुर, तुलसी बड्डा निवास, धर्मेन्द्र सिंह लंमरदार ,डाॅ लक्ष्मण सिंह ,पं राकेश कुरेरिया पाठा सरपंच ,पंडित पन्ना लाल उपाध्याय , अनिरूद्ध सिंह राजा भैया, धरमू नरवरिया पूर्व सरपंच पाठा,, पं रन्नू चौबे,पूरन सिंह मासाब , गिरन सिंह ,ज्ञान कक्का उपस्थित सभी समाजसेवियों से भगवान का तिलक पूजन करवाया गया विशाल जन समूह मातायें बहिनों मातृ शक्ति की उपस्थिती ओर सभी की साक्षी में मिथिला नरेश की नगरी में भगवान राम ने शिव धनुष तोड़ा ओर माता सीता नें जयमाल रामजी के गले में पहनाईं उपस्थित जन नेताओं गणमान्य नागरिकों ओर मेला में आये हुये तमाम व्यापारियों एवं सभी का आभार मंहत कुवंर करन सिंह , बरिष्ठ समाज सेवी पंडित मूलचंद गर्ग एवं सरपंच ग्राम पंचायत निवास मित्र सावन सिंह एवं बजरंग सेना समिति भोपाल के पंडित राजकुमार गर्ग द्वारा आभार अभिनंदन किया गया मेले का समापन भगवान रामलला सरकार की कृपा से आनंद पूर्वक हुआ ।
एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद