लोगों को नहीं मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभ एक दर्जन से अधिक परिवार पात्रता पर्ची नहीं होने से के रहे महंगा राशन
दमोह।जनपद पंचायत हटा अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़ियादो के बंजारा टोला में करीब 70 परिवार रहते हैं इन लोगों की एक नहीं अनेक समस्याएं है जिसको लेकर अधिकारियों से लेकर जन प्रतिनिधियों के चक्कर लगा कर थक चुके हैं पर इनकी समस्याओं पर किसी का ध्यान नहीं गया जिसके चलते यह बेबस और निराश हो चुके हैं।
यहां के कन्ना, धेना, गुमना, भूरा, उदा, भूरा ,पप्पू, केशा बंजारा का कहना है उनको तीन साल पहले बताया गया था कि उनके नाम पीएम आवास योजना की सूची में है और शीघ्र ही पहली किस्त मिलना है लेकिन तीन साल बीतने के बाद आज तक आवास के लिए राशि प्राप्त नहीं हुई।
राशन भी नहीं नसीब:
शासन की और से गरीबों को सस्ता मिलने वाला राशन भी नसीब नहीं हो रहा यहां के भूरा,कन्ना,केशा,माया राम,खीमा, अमरा,शिवा सहित अन्य लोगों का आरोप हैं कि शासन द्वारा गरीबों को मुफ्त में राशन दिया जाता है,लेकिन हम लोगों को वह भी नसीब नहीं । खाद्यान्न पात्रता पर्ची बनवाने आवेदन भी किया पर महीनों बीतने के बाद वह भी काम नहीं हुआ। इन लोगों का आरोप है सरपंच सचिव की उदासीनता के कारण हम लोग परेशान हैं दर्जनों लोग परेशानी के चलते अन्य प्रदेशों में मजदूरी करने पलायन कर गए हैं।













