दमोह।हटा एमपी. थाना क्षेत्र मड़ियादो अंतर्गत वर्धा गांव में आयोजित सात दिवसीय मेले का समापन धनुष यज्ञ की रामलीला के भव्य मंचन के साथ हुआ। मेले के अंतिम दिन प्रस्तुत की गई रामलीला में श्री राम द्वारा धनुष भंग कर माता सीता से विवाह का पावन प्रसंग दर्शाया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

जहां आज के डिजिटल युग में जिंदगी मोबाइल,टेलीविजन व्यस्त हैं ऐसे में इस तरह
मेला का आयोजन स्थानीय सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक सप्ताह चले इस आयोजन में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला ने स्थानीय लोगों को आध्यात्मिक और सामाजिक एकजुटता का अवसर प्रदान किया। रामलीला में सभी पात्रों का अभिनय सराहनीय रहा भगवान राम का रोल सोनू तिवारी एवं लक्ष्मण कुमार का रोल कृष्ण कुमार दुबे द्वारा किया रामलीला में समस्त पात्रों द्वारा राजाओं का रोल किया गया जिसमें प्रदोष दुबे, विजय तिवारी, पीयूष दुबे , धर्मदास पटेल,बेटू पटेल, बबलू पटेल, प्रकाश पटेल, देवेंद्र पटेल, गनी पटेल एवं बाहर से आएं हुऐ कलाकारों द्वारा धनुष भंग का सुंदर मंचन किया।













