शुक्रवार दोपहर मड़ियादो कलकुआ मार्ग पर हुआ हादसा शनिवार मिला शव
मड़ियादो(हटा) थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़ियादो कलकुआ मार्ग पर एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई, जिसकी सूचना परिजनों के द्वारा हंड्रेड डायल को दी मौके पर 108 वाहन और हंड्रेड डायल पुलिस पहुंची। मृतक के भाई तुलसी आदिवासी निवासी उदयपुरा थाना मड़ियादो

ने बताया मृतक बड़ा भाई सेवक शुक्रवार सुबह मोटर साइकिल से रिश्तेदारों को छोड़ने गया था जिसकी शनिवार 4 बजे करीब जानकारी मिली कि उनका एक्सीडेंट हो गया मौके पर देखा तो सड़क किनारे बाइक के पास मृत पड़े थे।
पुलिस द्वारा पंचनामा कारवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हटा भेजा हैं।
उल्लेखनीय हैं सड़क हादसा शुक्रवार का बताया जा रहा हैं मृतक के शव से गंध आने लगी थी, मार्ग पर सैकड़ों वाहन आते जाते है लेकिन किसी के द्वारा इसे नोटिस नहीं किया या फिर जानबूझ कर पुलिस को जानकारी नहीं दी।













