
' '
पन्ना। एमपी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) भोपाल (म०प्र०) से प्राप्त अनुमति अनुसार पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन पी-234 (23) 22 उम्र लगभग 25 माह को आज माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी हेतु रवाना की गई। उक्त बाघिन को प्राप्त करने के लिए माधव राष्ट्रीय उद्यान से डॉ जितेन्द्र जाटव, वन्यप्राणी चिकित्सक एवं परिक्षेत्र अधिकारी रुप कुमार दीक्षित एवं वन रक्षक उपस्थित रहे। क्षेत्र संचालक, पन्ना टाइगर रिजर्व की उपस्थिति में डॉ, नितिन गुप्ता द्वारा निश्चेतन की कार्यवाही सम्पन्न की गयी। बाघिन को सोमवार रेस्क्यू वाहन द्वारा सुबह 8 बजे माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी भेजी गई। बाघिन के साथ पन्ना टाइगर रिजर्व से राजबेन्द्र मिश्रा, अधीक्षक केन घड़ियाल अभयारण्य के नेतृत्व में परिक्षेत्र अधिकारी पन्ना बफर बाघ अनुश्रवण सदस्य एवं रेस्क्यू दल के साथ रवाना किया गया। वाइल्ड लाइफ कंजरवेशन ट्रस्ट के डॉ. प्रशान्त देशमुख भी कॉलरिंग हेतु इस ऑपरेशन में शामिल रहे।












