मड़ियादो थाना क्षेत्र अंतर्गत निवास गांव का मामला।
मड़ियादो.दमोह। मड़ियादो थाना क्षेत्र अंतर्गत निवास गांव में एक घर में अचानक आग लग गई , देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया आग से
घर के अंदर रखी बाइक,कृषि उपकरण,अनाज सहित अन्य सामग्री जल कर खाक हो गई।घर मे आग लगी देख आसपास के लोगो ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया,लेकिन तब तक सब जल चुका था।प्रा
' '
प्त जानकारी अनुसार बलजु पिता करिया बंसल के घर मे अज्ञात कारणों के चलते आग लगी जिसमें करीब साढ़े तीन लाख का नुकसान होना बताया गया है। आगजनी की सूचना पुलिस को दी गई घटना की जानकारी मिलने के बाद नायब तहसीलदार हटा के निर्देश पर पटवारी को मौके पर भेज कर नुकसान का आंकलन कराया है।












