दमोह।एमपी. जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मुहरई गांव में पिता सहित तीन बेटियों की मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार पिता ने स्वयं और तीनों बच्चियों को जहरीला पदार्थ दे दिया,जिसमें सभी को गंभीर हालत में हटा अस्पताल लाया गया था, लेकिन सभी ने दम तोड़ दिया।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जाता है कि हरियाणा निवासी विनोद जाट की हटा के मोहराई गांव में शादी हुई थी,कुछ दिन पहले ही वो अपने ससुराल आया था ,विनोद अपनी तीनों बेटियों को समोसा खिलाने के बहाने तालाब के पास के गया और सभी को जहर देकर खुद ने जहरीला पदार्थ खा लिया ,सभी को गंभीर हालत में हटा अस्पताल लाया गया जहां,विनोद सहित महक उम्र दो वर्ष, खुशबू 4 वर्ष ने दम तोड़ दिया खुशी उम्र 7 वर्ष की हालत गंभीर होने पर दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया पर अस्पताल पहुंचने से पहले उसने भी दम तोड़ दिया। घटना का कारण फिलहाल पारिवारिक कलह है,हालांकि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।













