पन्ना।एमपी पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर रेंज के  झिन्ना बीट के कंपार्टमेंट क्रमांक पी-282-283 की सीमा पर वन मार्ग पर लगभग 04 माह की मादा तेंदुए के शावक की मौत हो गई जिसकी सूचना वन अमले को 12 मई  को स्थानीय ग्रामीणों से प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होने पर रेंज अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा सम्पूर्ण क्षेत्र की सर्चिंग कराई। क्षेत्रीय वन मंडल सतना के डॉग स्क्वायड द्वारा भी घटनास्थल की सर्चिंग कराई गई। जिसके पश्चात दिनांक 13 मई को क्षेत्र संचालक एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति में वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. संजीव गुप्ता एवं अजयगढ़ के पशु चिकित्सक डॉ. मोती लाल प्रजापति द्वारा मादा तेंदुए के शावक का पोस्टमार्टम किया गया तथा सभी अंगों को जलाकर नष्ट कर दिया गया। प्रथम दृष्टया चिकित्सकों का मानना ​​है कि तेंदुए के शावक की मौत किसी बीमारी के कारण हुई प्रतीत हो रही है। शावक के अंगों के नमूने जांच हेतु अनुसंधान संस्थान भेजे गए हैं।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!