वन अधिनियम 1972 की धाराओं के तहत प्रकरण किया गया दर्ज

छतरपुर। बाजना वन परिक्षेत्र अधिकारी रजत तोमर ने मुखबिर से सूचना तंत्र के आधार पर शाहगढ़ गांव में मुन्नीलाल अहिरवार निवासी एरोरा को नीलगाय के उबले हुए मांस के साथ गिरफ्तार किया है।
पूछताछ करने पर उसने मोहन अहिरवार निवासी पिपरियाकलां के यहां से मांस लाना बताया हे।
मोहन अहिरवार से सख्ती के साथ पूछताछ की गई तो हाथीडोल से मरी हुई नीलगाय का मांस लाना बताया गया हे। आरोपी से मांस काटने में प्रयुक्त बका,लगभग 2 किलो उबला मांस और परिवहन में उपयोग की गयी लाल कलर की मोटरसाइकिल ज़ब्त की गई हे।दोनों को वन्यजीव अधिनियम 1972 की सुसंगत धाराओं में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तथा उप वनमण्डल अधिकारी बिजावर स्वामी कार्तिक के निर्देशन में की गई है।

'
IMG_20240819_154849
Picsart_26-08-13_15-04-08-358
Picsart_26-08-13_15-14-41-068
Picsart_26-08-13_15-12-22-148
Picsart_26-08-13_16-06-22-812
Picsart_26-08-13_16-05-09-691
Picsart_26-08-14_09-48-34-309
Picsart_26-08-14_09-51-32-871
Picsart_26-08-14_09-59-24-288
Picsart_26-08-14_09-57-18-780
Picsart_26-08-14_10-21-36-727
Picsart_26-08-14_10-20-29-451
previous arrow
next arrow
'

इस पूरी कार्यवाही में ईशाक खान वनपाल, गहरू प्रसाद प्रजापति डिप्टी रेंजर, संत कुमार प्रजापति कार्यवाहक वनपाल,धर्मेंद्र तिवारी कार्यवाहक वनपाल, पुनीत प्रजापति, हरिश्चंद्र प्रजापति, भारत भूषण मिश्रा और मनीष पटेल वन रक्षक का योगदान रहा

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!