पन्ना।एमपी: 3 दिन पहले हुए पन्ना टाइगर रिजर्व के नेशनल पार्क में तेंदुए की मौत के बाद आज
दिनांक 16.05.2025 को परिक्षेत्र पन्ना (गंगऊ) अभयारण्य अन्तर्गत राजस्व क्षेत्र में बकचुर गिट्टी रोड बीट बांधी कक्ष क्रमांक पी-275 की सीमा से बाहर वन अमले को एक मादा भालू अस्वस्थ्य अवस्था में जमीन पर लेटा हुआ देखा गया। जिसकी उम्र लगभग 08 वर्ष थी। भालू के मृत होने की सूचना स्थानीय वन अमले द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। सूचना पाकर परिक्षेत्र अधिकारी मौके पर पहुँचे तथा पूरे क्षेत्र की सर्चिग करायी। पुलिस विभाग के श्वान दल द्वारा मौके की सचिंग की गई। जिसके पश्चात उप संचालक श्री मोहित सूद एवं अन्य अमले की उपस्थिति में दिनांक 16.05.2025 को वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव गुप्ता के द्वारा मादा भालू का शव परीक्षण किया गया तथा समस्त अंगों को जलाकर भस्मीकरण किया गया। प्रथम दृष्ट्या चिकित्सक का मानना है कि भालू की मृत्यु किसी बीमारी से होना प्रतीत हो रही है। मादा भालू के अंगों के सैम्पल जाँच हेतु शोध संस्थान में भेज दिए ।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!