दमोह – लोक शिक्षण संचनालय भोपाल द्वारा अतिथि शिक्षकों के संबंध में जारी ई अटेंडेंस आदेश का विरोध अतिथि शिक्षकों द्वारा सामूहिक हड़ताल कर किया जा रहा है। 18 जुलाई से लागू इस आदेश के विरोध में मडियादो संकुल अंतर्गत आने वाली शालाओं में कार्यरत अतिथि शिक्षकों द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर संकुल प्राचार्य निधि नायक को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में ई अटेंडेंस का विरोध दर्ज करते मांग की गई कि अतिथि शिक्षकों को नियमित शिक्षकों की तरह छुट्टियों का लाभ दिया जाए। समान कार्य समान वेतन का प्रावधान जाए। इसके अलावा बीमा लाभ दिया जाए। सभी अतिथि शिक्षकों को एंड्रॉयड मोबाइल खरीदने के राशि दी जाए। ज्ञापन देने वालो में द्वारका कुशवाहा, भरत नामदेव, करण कुशवाहा,अजीत खान, जयदीप मिश्रा,अंकित छिरोल्या, योगेश अनुरागी, द्वारका रजक सहित अन्य अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!