दमोह, मड़ियादो थाना क्षेत्र अंतर्गत एक आरोपी से पुलिस को 8 पेटी देशी शराब जब्त करने में सफलता मिली है । उक्त कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की है । प्राप्त जानकारी अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में नवागत थाना प्रभारी मड़ियादो उनि शिवांगी गर्ग व उनकी पुलिस टीम के द्वारा कार्यवाही को अंजाम दिया गया है ।थाना क्षेत्र अंतर्गत मांदे तिराहा, वर्धा मड़ियादो मार्ग पर एक व्यक्ति अवैध शराब ले जाने की मुखबिर की सूचना पर तस्दीक हेतु पहुंची थी। मौके परएक व्यक्ति अपने पास 08 खाकी कलर के कार्टून लिये खड़ा था जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जो हमराह स्टाफ एंव राहगीर गवाहो के उस व्यक्ति को पकड़ा व उसके पास रखे कार्टून को चैक किया जो 07 कार्टून मे 50-50 शीशी देशी मदिरा मशाला शराब मिली एंव 01 कार्टून मे 28 शीशी पाव देशी मदिरा मशाला शराब कुल 378 पाव देशी मदिरा मशाला शराब रखी मिली । प्रत्येक शीशी मे 180 एमएल शराब थी कीमती करीब 40068 रूपये की है । पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बहादुर पिता बाबू यादव उम्र 53 साल निवासी ग्राम पाली थाना मड़ियादो के रूप में हुई। आरोपी के विरूध्द धारा 34(2) आब. एक्ट का कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेशी किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवांगी गर्ग, प्रधान आरक्षक विपिन तिवारी की अहम भूमिका रही।
By Yusuph Pathan
एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

