प्रशासन और पुलिस ने दिए शांति व सौहार्द बनाए रखने के निर्देश

मड़ियादो ।दमोह
आगामी नवरात्र महोत्सव एवं देवी विसर्जन को लेकर उप तहसील मड़ियादो में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कस्बे और आसपास के क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

'
IMG_20240819_154849
Picsart_26-08-13_15-04-08-358
Picsart_26-08-13_15-14-41-068
Picsart_26-08-13_15-12-22-148
Picsart_26-08-13_16-06-22-812
Picsart_26-08-13_16-05-09-691
Picsart_26-08-14_09-48-34-309
Picsart_26-08-14_09-51-32-871
Picsart_26-08-14_09-59-24-288
Picsart_26-08-14_09-57-18-780
Picsart_26-08-14_10-21-36-727
Picsart_26-08-14_10-20-29-451
previous arrow
next arrow
'

बैठक में अधिकारियों ने कहा कि नवरात्र और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर सभी नागरिक आपसी सौहार्द बनाए रखें। जुलूस एवं विसर्जन कार्यक्रम निर्धारित मार्ग और समय पर ही संपन्न किए जाएं।

साथ ही समिति के सदस्यों से अपील की गई कि वे गांव-कस्बों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी। विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था के भी निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा: कस्बे में जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़क से होने वाली समस्या गंभीर बनी हुई है, उक्त मार्ग का सुधार देवी विसर्जन के पहले किए जाने की बात कस्बे के लोगों द्वारा प्रशासन के सामने रखी ,नालियों की साफ सफाई के अलावा देवी विसर्जन के दौरान नगर भ्रमण पर जिन स्थानों में झांकी फसती हैं और विवाद की स्थिति निर्मित होती है वहां इस बार समस्या न हो इसके लिए भी पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया गया।

बैठक में हटा एसडीएम राकेश मरकाम, एसडीओपी प्रशांत सुमन, प्रभारी तहसीलदार शिवराम चढ़ार, थाना प्रभारी शिवांगी गर्ग सहित सरपंच प्रतिनिधि रामकरण अहीरवाल के अलावा जिला पंचायत सदस्य अभिषेक जैन, बसंत अग्रवाल, उमाकांत छिरोल्या,पंकज सोनी पवन अग्रवाल, अमित छिरोल्या,भोले संकर छिरोल्या दुर्गाओत्सव समिति के सदस्यों सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य लोग मौजूद थे।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!