दमोह। मड़ियादो। मड़ियादो–कलकुआ मार्ग पर बुधवार को मुक्तिधाम के पास ईंट से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में ट्राली पर सवार दो मजदूर घायल हो गए। दोनों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
घायल मजदूरों की पहचान विष्णु (32) और घसोटी (42) के रूप में हुई है। दोनों ट्रैक्टर पर लेबर का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के सामने अचानक गाय आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्राली सड़क किनारे पलट गई। गनीमत रही कि हादसा बड़ा रूप नहीं ले पाया, अन्यथा गंभीर नुकसान हो सकता था।













