इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल, कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं
'
IMG_20240819_154849
Picsart_26-08-13_15-04-08-358
Picsart_26-08-13_15-14-41-068
Picsart_26-08-13_15-12-22-148
Picsart_26-08-13_16-06-22-812
Picsart_26-08-13_16-05-09-691
Picsart_26-08-14_09-48-34-309
Picsart_26-08-14_09-51-32-871
Picsart_26-08-14_09-59-24-288
Picsart_26-08-14_09-57-18-780
Picsart_26-08-14_10-21-36-727
Picsart_26-08-14_10-20-29-451
'
दमोह(एमपी) ग्राम सकोर की होनहार बिटिया एवं कक्षा 8वीं की छात्रा नियती दीक्षित ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। 09 मई 2026 को आयोजित इंटरनेशनल मलेशिया कराटे चैंपियनशिप में नियती ने अंडर-14 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड एवं सिल्वर मेडल अपने नाम किए।10 देशों की सहभागिता वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हुए नियती ने अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष का बेहतरीन परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा जिले की अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है।नियती दीक्षित ने आज कलेक्टर श्री यादव से सौजन्य भेंट की। कलेक्टर श्री यादव ने नियती को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जिले की बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नया इतिहास रच रही हैं।
एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद