मड़ियादो बफरजोन प्रबंधन द्वारा आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
Picsart_25-01-20_11-24-49-365
IMG_20240819_154849
मड़ियादो (दमोह।पन्ना) अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर वनपरिक्षेत्र मड़ियादो बफर प्रबंधन द्वारा शुक्रवार को पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।परिक्षेत्र कार्यालय परिसर में ईको विकास वन समिति अध्यक्ष मंजुलता श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिषेक जैन एवं समाजसेवियों की मौजूदगी में प्रभारी वनपरिक्षेत्र अधिकारी लीलाधर शाह, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी प्रमोद शुक्ला तथा वन अमले ने अलग-अलग प्रजातियों के पौधे रोपे। परिसर और आवासीय क्षेत्र में भी पौधारोपण किया गया।पौधारोपण के बाद वन अमले द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की गई। अधिकारियों ने जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और पौधों के महत्व पर भी जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान रामगोपाल अहिरवार, वीरेश खटीक, भूपेंद्र पटेल, गौरव प्यासी, गंगाराम पटेल सहित वन विभाग का स्टाफ एवं सुरक्षा श्रमिक मौजूद रहे।
एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद