महिलाओं ने तोड़ी पुलिस लाईन परिषर की निर्माणाधीन दीवाल
नलकूप का रास्ता बंद होने पर आक्रोषित थी
दमोह – मंगलवार पुलिस लाईन की निर्माणाधीन बाऊड्रीवाल महिलाओं के द्वारा तोड़ कर रास्ता बनाने का प्रयास किया दरअसल महिलाए इस बात से आक्रोषित थी की पुलिस लाईन परिषर में लगे ट्यूवेल से करीब एक सैकड़ा परिवार पानी भरकर प्यास बुझाते है, लेकिन निर्माण एजेंसी के द्वारा बाउड्री निर्माण के दौरान रास्ता नहीं छोड़ा जा रहा जिसका बिरोध करने करीब आधा सैकड़ा महिलाये एक्त्र हो गई और निर्माणाधीन दीवाल तोड़ कर रास्ता बना दिया।
उल्लेखनीय है की उक्त भूमी पुलिस लाईन की है, लेकिन उस में बोर खनन ग्राम पंचायत के द्वारा कराया गया था और बोर में लगा मोटर पंप निजी एक व्यक्ति का है महिलाओ की मांग थी की बोर से करीब एक सैकड़ा लोग पानी भरते है और प्यास बुझाते है बाऊड्री निर्माण होने से उन सभी परिवारों को पेयजल संकट का समाना करना होगा।
थाना प्रभारी की समझाइस से हुआ मामला शांत– मामले की खबर थाना प्रभारी को मिलने के बाद थाना प्रभारी ब्रजेश पान्डेय द्वारा स्टाप के साथ मौके पर पहुंच कर महिलओं को समझाइस दी उक्त भूमी पुलिस की है जिस पर किसी का कोई अधिकार नहीं है इस तरह दीवाल तोडऩा जुर्म है फिर भी लोगों की सहूलियत के लिए हम रास्ता छुड़वा देगें किसी तरह से कानून के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाए जिससे परेशानी का सामना करना पड़े।













