मडिय़ादो पुलिस की कार्रवाई-जनपद उपाध्यक्ष पुत्र अनमोल छिरौल्या व जिला पंचायत सदस्य पति अभीषेक जैन सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज
दमोह:-मंगलवार पुलिस लाईन परिषर की निर्माणाधीन बाऊड्रीवाल को तोडऩे के लिए उकसाने के मामले में मडिय़ादो पुलिस थाना में करीब एक दर्जन लोगों पर कार्रवाई की गई है। जिसमें दो लोगों का थाना प्रभारी मडिय़ादो ने नाम का खुलासा किया है तथा करीब एक दर्जन लोगों को और आरोपी बनाया गया है हालॉकी अभी उनके नाम उजागर नहीं किए है।

इस लिए हुआ था विवाद– मंगलवार कोलाईन परिषर में लगे ट्यूवेल से पानी भरने के लिए निर्माणाधीन बाऊड्रीवाल पर दरवाजा नहीं बनाएं जाने के विरोध में बड़ी सख्या में महिलाओं ने एक्त्र होकर बाऊड्रीवाल को तोड़ दिया था हालॉकि उस समय पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर महिलाओं को समझाइस दे कर मामला शांत कर दिया था, लेकिन बाद में पुलिस द्वारा उक्त कार्य को अंजाम देने महिलाओं को आगे करने के मामले में सास्कीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है
इनका कहना है
पुलिस लाईन परिषर में निर्माणाधीन बाऊड्रीवाल को नुकसान पहुंचाने के मामले में महिलाओं को उकसा कर आगे लाने वाले लोगों पर सास्कीय कार्य में बाधा व नुकसान पहुंचाने के मामले में अभीषेक जैन व अनमोल छिरौल्या सहित अन्य लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है आगे जांच जारी है जो भी इस में लिप्त है उन सभी पर कार्रवाई की जाएगी
ब्रजेश पान्डेय थाना प्रभारी मडिय़ादो













