ग्राम पंचायत शिवपुर के तिगरा का मामला यहाँ 1 वर्ष नहीं टिके लाखों की लागत से बने रिपटे

दमोह -जनपद पंचायत हटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवपुर के तिगरा गांव में खेतों की ओर जाने वाले मार्ग पर बीते वर्ष निर्माण हुए दो रिपटे बारिश में बह गए उल्लखनीय है उक्त निर्माण कार्यों की लगात करीब आठ लाख रूपए बताई जा रही है। निर्माण के दौरान की गई गुणवत्ता की अनदेखी का खामयाजा ग्राम के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उक्त निर्माण कार्य पंचपरमेश्वर योजना की कराए गए थे जिसमें एक रिपटे की लगात करीब चार लाख 17 हजार स्वीकृत थी।













