24 घंटे में पुलिस ने माल सहित किया गिरफ्तार दमोह जिले के थाना मड़ियादो की कारवाही 

दमोह / मड़ियादो थाना क्षेत्र के ग्राम बर्धा  में हुई चोरी का मडियादो पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया गया। पुलिस द्वारा चोर गांव से भाग पाते इसके पहले ही गिरफ्तार कर मशरुका जब्त कर लिया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम बर्धा में रविवार रात को प्रदोष दुबे ग्राम में मेले से 11 बजे रात को वापस आए तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर रखी अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी 90 हजार की नगदी गायब है।

पीड़ित द्वारा तत्काल मडियादो पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे द्वारा टीम गठित कर पता साजी की गई और संदेह आधार पर पूछताछ शुरू की गई जिसमे आरोपी पुष्पेंद्र दुबे द्वारा एक नाबालिग का सहयोग लेकर चोरी करना स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के घर से चुराए गए रुपए व पुश्तैनी कलश जब्त किया गया। 24 घंटे में चोर पकड़कर खुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे के साथ एएसआई जगननाथ पटेल, प्रधान आरक्षक नीरज रावत, आरक्षक दीपेंद्र पटेल , ओर इंद्रजीत शामिल रहे।
चोरी करने वाला आरोपी पुष्पेंद्र दुबे पीड़ित प्रदोष दुबे का सगा भतीजा है। थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे ने बताया की आरोपी ने बताया की उसकी जमीन का बटवारा हुआ था मगर उसके चाचा प्रदोष दुबे जमीन नाम नही कर रहे थे इसलिए सबक सिखाने के लिए चाचा के मेला जाने पर घर में चोरी की थी। 

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!