शादी के मंडप को छोड़ कर अपने गांव से कलेक्ट्रेट जा पहुंची

कथित कर्मचारियों की लापरवाही का खामयाजा भुगत रहे गरीब मुख्यमंत्री कन्यादान योजना जैसी अति महत्वकांछी योजना में भी गड़बड़ी 

दमोह : एक युवती शादी के ठीक पहले शादी के मंडप को छोड़ कर अपने गांव से कलेक्ट्रेट जा पहुंची ओर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से नाम हटाए जाने की शिकायत अधिकारियो से की ।

दरअसल नोहटा क्षेत्र के ग्राम जलहरी निवासी दुर्गा रैकवार ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में नाम शामिल करने जनपद में आवेदन दिया था जिसमे उसका नाम जोड़ दिया गया था लेकिन ठीक शादी के दिन उसे बताया गया की उसका नाम लिस्ट में नहीं है ।

इसी बात को लेकर वह अपने परिजनों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच गई और अधिकारियो को जानकारी दी युवती का आरोप है की गांव में उसकी चचेरी बहन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है जिसने पुरानी बुराई बस नाम लिस्ट से काट दिया युवती का आज ही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से विवाह होना था ।  

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!