जनपद पंचायत हटा अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़ियादो के इंदिरा कालोनी का मामला

दमोह एमपी प्लस न्यूज़ -जनपद पंचायत हटा के अतर्गत ग्राम पंचायत मडिय़ादो के इंदिरा कालोनी के बाशिदों को विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। ऐसा नहीं है कि प्रशासन के द्वारा इंदिरा कालोनी में समस्याओं के समाधान के लिए कुछ नहीं किया शासन के द्वारा पंचायत स्तर पर लाखों रूपए खर्च कर इन्हे पीने का स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए नलजल योजना के तहत पाईप लाइन पहुंचाने का काम किया इंदिरा कालोनी के बाशिंदों को मुख्यमार्ग तक आवागमन सुलभ करने ग्रेवल मार्ग भी निर्माण कराया लेकिन तकनीकी खामियों के चलते ना तो इंदिरा कालोनी बाशियों को पानी मिल सका और ना ही आवागमन सुलभ हो पाया ।
निर्माण कार्यो में गुणवत्ता की अनदेखी और कमीशनखोरी के कारण सासन द्वारा निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत लाखों की राशी दुपुर्योग हो गई परिणामस्वरूप इंदिरा कालोनी के कारीब दो सैकड़ा परिवार पेयजल संकट के साथ दुर्दशा के शिकार मार्ग से आवागमन करने मजबूर हैं।

इंदिरा कालोनी के रहवासियों को बारहमास भीषण जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है इंदिरा कालोनी बाशियों की प्यास बुझाने लगाए गए हैंडपंप अभी से जबाब देने लगे है यहां के रहवासियों को इंदिरा कालोनी से करीब पांच सौ मीटर दूरी तय कर जंगली झिरिया का सहारा था लेकिन इस वर्ष वह ठंड की बिदाई के साथ ही सूख चुकी है।
अब इंदिरा कालोनी के बाशिदे जाम चल रहे हैंडपंपों पर आश्रित है जैसे जैसे गर्मी बडेगी लोगों को जलसंकट का और अधिक सामना करना पडेगा













