जनपद पंचायत हटा की शिवपुर ग्राम पंचायत के तिगरा स्कूल का मामला
दमोह ( हटा ) जनपद पंचायत हटा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में क्या चल रहा है ग्रामीणों के समझ से परे है, निर्माण कार्य करा रहा उक्त ठेकेदार अपने रसूख के दम पर कहीं भी कुछ भी करे कोई रोकने वाला नजर नहीं आ रहा परिणाम स्वरूप वन हो या राजस्व संपदा की चोरी से लेकर पंचायतों में पूर्व में हुए निर्माण कार्यों का मटेरियल भी धड़ल्ले से चोरी किया जा रहा है ताजा मामला ग्राम पंचायत शिवपुर में देखने मिला है ।
यहां तिगरा स्कूल परिषर में ग्राम पंचायत के द्वारा बाऊड्रीवाल निर्माण किया है जिसमें समीप ही अवैध उत्खनन कर पत्थरों का उपयोग किया गया एंव इसी स्कूल में पूर्ण में निर्मित खखरी के पत्थर जो की भारी मात्रा में निकल कर स्टाक किए गए है उक्त पत्थरों को अन्य ग्राम पंचायतों में हो रहे निर्माण कार्यों के लिए डम्फर व ट्रेक्टर ट्रालियों की मदद से परिवाहन कर मंजिल तक पहुंचाने का सिलसिला जारी है जबकी ऐसा करना नियामानुसार गलत है ।

सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे तिगरा माध्यमिक स्कूल की खखरी से निकले पुराने पत्थरों को एक ट्रेक्टर -ट्राली में कुछ मजदूर लोड कर रहे थे उक्त मजदूरों से मिडिया ने बात की तो उनका कहना था कि पत्थरों को सरपंच सचिव ने बेच दिया है जिसे हम ले जा रहे हैं।
पत्थरों के ले जाने के दौरान टीम ने उक्त ट्रेक्टर ट्राली की पीछा किया तो ट्रेक्टर चालक के द्वारा ट्रेक्टर को शिवपुर ग्राम पंचायत की सीमा के बाहर डोली ग्राम पंचायत के रमपुरा टपरन गांव में खड़ा कर दिया और लेवर व चालक ट्रेक्टर से उतर कर दूर चले गए।

सरपंच को पता ना सचिव को- उक्त पत्थर कौन और कहां ले जा रहा है इस बात का सरपंच सचिव किसी के पास जबाव नहीं मिला सरपंच पति गोमदा बंजारा का कहना था कि स्कूल की बाऊड्रीवाल से निकला हुआ मात्र दो डम्फर पत्थर एक नेता द्वारा मडिय़ादो पुलिस थाना में निर्माण हो रही बऊड्रीवाल के लिए ले जाने की जानकारी है आज पत्थर कौन और किस के कहने पर ले जाए गए है मुझे जानकारी नहीं है में पता करूगा।
वहीं पंचायत सचिव कनैयालाल का कहना है कि मुझे कुछ पता नहीं है कि किस का ट्रेक्टर है और कौन पत्थर ले गया कल गांव जा कर पता लगाता हूं।













