बुन्‍देली मेला

पत्र मिला सम्‍मान का, गरीब समझा कोई नोटिस आया है, बुन्‍देली मेला में हर तबके के लोगों का हुआ सम्‍मान

हटा दमोह : नगर में चल रहे पांच दिवसीय बुन्‍देली मेला का समापन जित्‍तू खरे बादल के जबावी राई के साथ हुआ, मेला के अंतिम दिवस जहां दुकानों में भीड भाड रही, वही दद्दा कला मंच पर करीब ६५ प्रतियोगिताओं के ३०० से ज्‍यादा पुरूस्‍कार वितरण भी किये गये, मेला में हर वर्ग हर तबके के वरिष्‍ठ नागरिकों का सम्‍मान भी किया गया।

बुन्‍देली मेला
'
IMG_20240819_154849
Picsart_26-08-13_15-04-08-358
Picsart_26-08-13_15-14-41-068
Picsart_26-08-13_15-12-22-148
Picsart_26-08-13_16-06-22-812
Picsart_26-08-13_16-05-09-691
Picsart_26-08-14_09-48-34-309
Picsart_26-08-14_09-51-32-871
Picsart_26-08-14_09-59-24-288
Picsart_26-08-14_09-57-18-780
Picsart_26-08-14_10-21-36-727
Picsart_26-08-14_10-20-29-451
previous arrow
next arrow
'

जब हाथ ठेला चालक अजुद्दी साहू, खरगू साहू को नगर पालिका से बंद लिफाफा में सम्‍मान के लिए आमंत्रण पत्र मिला को पहले ये लोग डर गये कि अब कौन सा नोटिस आ गया, लेकिन जब उन्‍हे पता चला कि उनका सम्‍मान मंच से होना तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, मंच पर फुटपाथ के दुकानदारों से लेकर बडे व्‍यवसायी, चिकित्‍सक, हर समाज के वरिष्‍ठ नागरिक सहित करीब एक हजार व्‍यक्तियों का सम्‍मान पगडी पहनाकर एवं उन्‍हे पुष्‍प माला पहनाकर किया गया।
बुन्‍देली मेला में विशेष आकर्षक का केन्‍द्र बुन्‍देली व्‍यंजन मेला रहा, जिसमें प्रतिदिन २५० से लेकर ३०० महिलाओं ने भाग लिया, हर महिला ५ से लेकर १२ प्रकार के व्‍यंजन लाई थी, किसी ने टोकरी में सजाया तो पत्‍तल में रखे भोजन का स्‍वाद भी अतिथियों के द्वारा लिया गया, बुन्‍देली व्‍यंजन मेला में पहले दिन अनीता नामदेव प्रथम, प्रीति रैकवार दूसरे नम्‍बर पर, अर्चना सेन तीसरे नम्‍बर पर रही, दूसरे दिवस गुलाबरानी प्रथम, निशा रैकवार दूसरे, रितु सेन तीसरे स्‍थान पर रही, तीसरे दिन लक्ष्‍मीबाई प्रथम, दुर्गा दूसरे नम्‍बर पर व सपना सोनी तीसरे स्‍थान पर रही, अंतिम दिन गीता साहू प्रथम, बेवी ताम्रकार दूसरे स्‍थान पर एवं शांति पटैल तीसरे स्‍थान पर रही।

बुन्‍देली मेला

मेला के अंतिम दिन स्‍थानीय प्रशासन के अधिकारी एसडीएम अभिषेक सिंह ठाकुर, तहसीलदार रोहित सिंह राजपूत का सम्‍मान मेला आयोजन समिति द्वारा किया गया, नगर पालिका अध्‍यक्ष शैलेन्‍द्र खटीक, उपाध्‍यक्ष प्रशांत पाठक ने हर सरकारी विभाग के द्वारा मिले सहयोग के प्रति कृतज्ञता प्रकट की,
मेला संयोजक प्रदीप खटीक ने आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि बुन्‍देली मेला मंच पर जरूरी पहले हम स्‍थानीय लोगों को मंच तक लाये मंच की गरिमा बढायें, उनका सम्‍मान करे, उन्‍ही से हमारे नगर व क्षेत्र की पहचान है, हर वर्ग का सम्‍मान इसी सोच के साथ किया गया, केवल नगर ही नहीं वरन पूरे क्षेत्र की प्रतिभाएं जो विभिन्‍न विधाओं में परांगत है उनका सम्‍मान देने के लिए नगर पालिका कभी भी पीछे नहीं हटेगी, प्रतिभाओं के लिए हर संभव मंच उपलब्‍ध कराया जायेगा।

बुन्‍देली मेला

कार्यक्रम का संचालन विधी जैन, रामनाथ राय, शहजाद खान, भारती नेमा, ब्रजेश गुप्‍ता, डा. नीरज मिश्रा के द्वारा किया गया, इस अवसर पर ब्‍लाक कांग्रेस अध्‍यक्ष घनश्‍याम यादव, दिलीप पटैल, सुनील बजाज, मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी राजेन्‍द्र खरे, सुनील राय, गौरव पटैल, रिशी सिंह, मनीष पल्‍या, राजू सोनी, लखन कोरी, कैलाश ताम्रकार, सरमन ताम्रकार, आकिब खान, राजू खरे सहित बडी संख्‍या में लोग उपस्थित रहे, अंतिम दिवस स्‍थानीय स्‍कूलों के छात्रों द्वारा भी रंगारंग सांस्‍कृतिक प्रस्‍तुतियां दी गई। 

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!