शराब पीकर मौत की जताई जा रही आशंका

दमोह/ मड़ियादो थाना अंतर्गत अमझिर गांव में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला है, मृतक की पहचान भगवानदास आदिवासी उम्र करीब 45 वर्ष निवासी दहा थाना रजपुरा के रूप में हुई है।
मृतक के साले निर्बल आदिवासी निवासी अमझिर ने बताया भगवानदास कल साम को उसे मड़ियादो रजपुरा मार्ग पर मिला था जो शराब के नशे में था में बैलगाड़ी से गांव जा रहा था जिस पर भगवानदास बैठ गया और मैने उसे गाड़ी से नीचे उतार दिया इसके बाद मेरे बैल भाग रहे थे जिसे रोकने में बैल के पीछे चला गया इसके बाद क्या हुआ पता नहीं सुबह इन्हें मृत अवस्था में देखा।
घटना की जानकारी के बाद मड़ियादो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचना दे कर और शव का पंचनामा कारवाई कर मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!