मौसम में बदलाव से चिंता में अन्नदाता

दमोह / मडिय़ादो- बीते दो दिनों से अचानक आए मौसम में बदलाव के कारण किसान चिंतित नजर आ रहे हैं, दरअसल इस समय रबी की फसले अंतिम चरण में है और किसानों के द्वारा पक चुकी फसलो का कटाई कार्य प्रारंभ कर दिया है साथ ही थ्रेंसिग कार्य भी जारी है अगर ऐसे में बारिश हुई तो किसानों को बड़ा नुकसान होगा यही बजह है कि किसान मौसम में आए बदलाव के कारण चिंतित नजर आ रहा है।

खेतों में खड़ी तैयार फसले, कही मौसम ना फेर दे पानी
'
IMG_20240819_154849
Picsart_26-08-13_15-04-08-358
Picsart_26-08-13_15-14-41-068
Picsart_26-08-13_15-12-22-148
Picsart_26-08-13_16-06-22-812
Picsart_26-08-13_16-05-09-691
Picsart_26-08-14_09-48-34-309
Picsart_26-08-14_09-51-32-871
Picsart_26-08-14_09-59-24-288
Picsart_26-08-14_09-57-18-780
Picsart_26-08-14_10-21-36-727
Picsart_26-08-14_10-20-29-451
previous arrow
next arrow
'

किसान चरन सिह का कहना है बीते दो दिनों से आसमान पर बादल छाए हुए है कहीं कहीं तो गरज के साथ बूंदाबांदी होने की खबरे भी मिल रही है जो रबी की फसलों के लिए हानीकारक हो सकता है। किसान संतोस यादव का कहना है किसानों की चना,मटर,मसूर सरसों आदी की फसलें पक कर तैयार है जिनका कटाई कार्य जारी है मौसम में बदलाव के कारण  आसमान पर बादल छा रहे है जिससे किसान चिंता में है अगर बारिश हुई तो कटी फसलों को नुकसान होगा।

मजदूरों की बड़ी मांग- खराब मौसम देखकर किसान पकी हुई फसल को शीष्र ही सहेजना चाहता है जिसके चलते किसानों हर कीमत पर मजदूरो को काम पर लेकर फसलों की कटाई कराना चाहता है जिसके चलते मजदूरी की मांग बड़ चुकी है यहां तक कि मौसम में बदलाव के कारण किसान अपने वाहन लेकर प्रतिदिन मजदूरो को वनांचल क्षेत्र से ले जाता है और शाम के वक्त वापिस छोड़ रहा है । जिसके चलते मजदूरों को भी  कमाई का  अवसर मिल रहा है।

 

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!