मड़ियादो / दमोह — ग्राम पंचायत भवन मडियादो में ग्राम की मुख्य सड़क पर फैले अतिक्रमण को लेकर तहसीलदार हटा रोहित सिंह राजपूत, नायब तहसीलदार मडियादो विजय चौधरी, थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने बैठक का आयोजन किया ।बैठक का मुख्य बिंदु मुख्य सड़क पर बनी अतिक्रमित टपरी, पट्टी आदि से आवागमन में होने वाली परेशानी व उससे निजात पाना था। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की मुख्य सड़क के बीच से दोनो ओर 13 फीट की जगह कुल मार्ग 26 फीट निकाला जाए तो सड़क पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और बड़े वाहनों की क्रासिंग आसानी से हो सकेगी। तहसीलदार रोहित सिंह राजपूत ने बताया की पहली प्राथमिकता आपसी सामंजस्य से अतिक्रमण हटाया है । सभी की सहमति से मुख्य सड़क पर फैले अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
चारो तरफ गंदगी फैली-
तहसीलदार हटा द्वारा ग्रामीणों के साथ बाजार परिसर से बेरियर तक भ्रमण कर अतिक्रमण का जायजा लिया गया और सड़क का माप भी किया गाय। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा गांव में फैली गंदगी पर पंचायत को सफाई के लिए निर्देशित किया गया । इसके अलावा बदबू और कीचड़ से भरी नालियों की वजह से सड़क सकरी होना पाया गया। मुख्य बाजार के पास चंडी माता मंदिर के पास कचड़े के ढेर सहित अन्य स्थलों पर कूड़ा कचड़ा फैला हुआ है । पंचायत कर्मियों द्वारा बताया गया की जल्द कचड़ा वाहन खरीदा जा रहा है ।
*बीच सड़क पर लगे पोल बने अतिक्रमण का कारण* — निरीक्षण दौरान पाया गया की गांव में बिजली व्यवस्था के दौरान लगाए गए बिजली पोल भी मार्ग पर लगाए गए है जिसके कारण मुख्य मार्ग पर अवस्था बनी हुई और यह जाम के कारण बनते है। तहसीलदार रोहित सिंह राजपूत ने कहा की अतिक्रमण हटाने के कार्यवाही दौरान बिजली पोल व्यवस्थित कराए जायेंगे।
ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही — मुख्य सड़क पर फैले अतिक्रमण को चिन्हित करने के दौरान मुख्य मार्ग पर मालवाहक वाहनों में क्षमताओं से अधिक सवारी पाई गई जिसपर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई। वेरियर नाके पर की गई ।थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे ने बताया की बेरियर नाके पर कुछ वाहनों में ओवरलोड सवारी थी जिनके खिलाफ कार्यवाही में दस्तावेज जांच कर कार्यवाही की जाएगी।













