दमोह/मड़ियादो थाना क्षेत्र के दर्रा टोला के पास एक वृद्ध किसान ने खेत मे लगे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना की जानकारी लगने पर मडियादो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतार कर पंचनामा आदि कारवाई कर पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार रामा पिता कलुआ पाल उम्र 60 वर्ष निवासी मड़ियादो ने अपने खेत की मेड पर लगे एरमा के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,आत्महत्या का स्पस्ट कारण फिलहाल सामने नही आया है, म्रतक किसान के जेब से कुछ दसतावेज पुलिस ने बरामद किए हैं। हालाकि अभी प्राप्त हुए उक्त दस्तावेज में क्या मृतक ने उल्लेख किया उसका खुलासा नहीं हुआ है।

थाना प्रभारी मडियादो ब्रजेश पाण्डे ने बताया आत्म हत्या फांसी लगा कर की गई है कारण अज्ञात है मामले की विवेचना जारी है।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!