
दमोह/मगरोंन थाना क्षेत्र के फतेहपुर चौकी अंतर्गत आने वाले भिलौनी गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई है, सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस टीम सहित दमोह पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह पहुंचे और संबंधित थाना प्रभारी को कार्यवाही के निर्देश दिए है। बताया जाता है की घटना को अंजाम मृतिका के जेठ ने दिया है मृतिका प्रभा रानी पति कल्लू काछी 55 को उसके जेठ दर्रू 60 वर्ष ने सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी मगरोन फतेहपुर चौकी स्टाप मौके पर पहुंचा है ।













