IMG_20240819_154849
Picsart_25-01-25_15-46-51-739
Picsart_25-01-21_10-19-45-140
Picsart_25-01-25_15-00-22-503
Picsart_25-01-25_16-29-36-011
Picsart_25-01-25_15-19-27-959
Picsart_25-01-25_15-24-49-112
Picsart_25-01-20_12-53-01-269
Picsart_25-01-20_13-08-46-336
Picsart_25-01-20_13-14-01-904
Picsart_25-07-16_11-18-01-216
previous arrow
next arrow

बड़ामलहरा( छतरपुर ) एमपी प्लस न्यूज़

IMG_20240819_154849
Picsart_25-01-25_15-46-51-739
Picsart_25-01-21_10-19-45-140
Picsart_25-01-25_15-00-22-503
Picsart_25-01-25_16-29-36-011
Picsart_25-01-25_15-19-27-959
Picsart_25-01-25_15-24-49-112
Picsart_25-01-20_12-53-01-269
Picsart_25-01-20_13-08-46-336
Picsart_25-01-20_13-14-01-904
Picsart_25-07-16_11-18-01-216
previous arrow
next arrow

पुलिस ने हत्या मामला का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेजा गया है। बताते हैं कि, चोरी मामले को लेकर विवाद होनें पर आरोपी ने मृतक पर लाठी से प्रहार किया जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या को दुर्घटना की शक्ल देनें के लिए मृतक का शव सडक किनारे फेंक दिया था।
एसडीओपी शशांक जैन ने हत्या मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, चोरी मामले के विवाद को लेकर सोनू रैकवार की हत्या की गई थी। मामले से जुडे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पिछले एक सप्ताह पहले सोनू पिता मुन्ना रैकवार (55) निवासी घुवारा थाना भगवां की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हुई थी। 29 मार्च की सुबह पुलिस ने सरकना रोड स्थित बदेलनखेरा गांव के पास रमेश अहिरवार के घर के सामने रोड किनारे मृतक का शव बरामद किया था। मृतक के पिता मुन्ना रैकवार की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर संदिग्ध मामले की जांच शुरु की। पोष्ट-मार्टम की रिपोर्ट के अनुसार मारपीट की चोट की वजह से मौत होना पाया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 302, 201 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। मौका साक्षियान के कथनों के आधार पर पुलिस ने संदेही हनुमत पिता गुमना अहिरवार (25) निवासी बदेलनखेरा थाना भगवां को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की तब उसनें अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि, 28 मार्च की शाम मृतक सोनू रैकवार, आरोपी से घुवारा में पुरानी किसी चोरी मामले में विवाद करने लगा तब आरोपी हनुमत अहिरवार वहां से भागकर अपने घर आ गया। रात 10 बजे सोनू रैकवार आरोपी के घर विवाद करने पहुँच गया था जिस पर नाराज होकर आरोपी ने डंडे से मारपीट कर दी। घटना में सोनू मृतक की मौत हो गई। हत्या को सडक दुर्घटना की शक्ल देनें के उद्देश्य से आरोपी ने मृतक का शव सडक किनारे फैंक दिया तथा एक शराब का क्वार्टर भी डाल दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डण्डा, खून लगी शर्ट एवं मृतक का समग्र आईडी जप्त किया है। उपनिरीक्षक आर

Picsart_25-01-20_11-24-49-365
IMG_20240819_154849
previous arrow
next arrow
एन पटैरिया, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी घुवारा, सहायक उपनिरीक्षक एमएल प्रजापति, प्रधान आरक्षक अरविंद कुमार, आरक्षक फूल सिंह, अविनाश रिछारिया, संजय सिंह, ब्रजेन्द्र राय, अक्षय तिवारी, रत्नेश दांगी, विनोद कुमार, चालक ब्रषभान यादव ने सराहनीय कार्य करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

error: Content is protected !!