पुलिस ने ट्रेक्टर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया

 

बड़ामलहराभगवां एमपी प्लस न्यूज़

बड़ामलहरा मार्ग पर एक ट्रैक्टर चालक ने अधेड़ को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रेक्टर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार, गोरेलाल पिता दुन्ना सौंर (55) निवासी ग्राम सलैया थाना भगवां की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि, मृतक लिधौरा की ओर से लौट कर पैदल अपने घर जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर दी और घटना स्थल से भाग गया। घटना के बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ामलहरा लाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास की बताई गई है। घटना की खबर लगते ही भगवां थाना पुलिस ने ट्रेक्टर जप्त कर लिया। ट्रेक्टर, बमनौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मवई का बताया जा रहा है।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!