दमोह ( एमपी )

मड़ियादो/भले ही बीते दिनों रजपुरा थाना क्षेत्र में हुई लूट और अपहरण और रेप की घटना झुटी निकली हो लेकिन थाना क्षेत्र मड़ियादो के अंतर्गत वनांचल क्षेत्र में दहशत का माहौल अभी भी निर्मित है क्षेत्र की ग्राम पंचायत घोघरा, बछामा और चोरईया अंतर्गत आने वाले करीब एक दर्जन गांवो के लोग किसी गिरोह सक्रिय होने की बात कह रहे हैं,हालाकि खुल कर सामने नहीं आ रहे जिसका कारण डर बता रहे हैं नाम न छपने की शर्त पर कुछ व्यक्तियों ने बताया करीब एक दर्जन लोग जंगलों में घूम रहे है जो महुआ संग्रहण करने के दौरान लोगों को धमका रहे है।

हालाकि बात में कितनी सच्चाई है यह साबित नहीं हैं हालाकि इस बात की चर्चा मड़ियादो सहित आसपास के ग्रामीणों के मुंह पर है।
मामले में थाना प्रभारी बृजेंद्र पांडेय का कहना है की हमारे पास भी इस तरह की जानकारी प्राप्त हुई थी हमने इसकी पड़ताल की तो छतरपुर जिले की सीमा में कुछ अज्ञात लोगों की जानकारी मिली थी,हालाकि थाना क्षेत्र में किसी के द्वारा ऐसा नहीं बताया गया की किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति मिला है किसी को धमकाया है लोगों से यही पता चला है की उन्होंने सुना है । पुलिस रात्रि में लगातार गस्त कर रही है लोग डरे नहीं क्षेत्र में ऐसा कुछ नहीं हैं ।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!