दमोह (हटा) 

जिले में पुलिस अधीक्षक  के द्वारा इनामी अपराधियो की धड़पकड़ हेतु अभियान चलाने के लिए आदेशित किया गया था जिसके पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह के निर्देशन , श्रीमान sdop महोदय हटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रजपुरा नेतृत्व में पुलिस गठित की गई। थाना रजपुरा के अपराध क्रमांक 37/15 धारा 420,409,120 बी ताहि में पिछले 08 साल से फरार आरोपी नरेंद्र पिता मांगीलाल राठौर निवासी ग्राम लीमा चौहान तहसील सारंगपुर जिला राजगढ़ जिस पर श्रीमान द्वारा पूर्व में 3000 रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था, को मुखबिर की सूचना पर से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया । जिसे आज दिनाक 17.04.23 को हटा कोर्ट में पेश किया जावेगा

इनामी बदमाश की गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका – उपनिरी. राजीव पुरोहित, एचसी 07 समन सिंह, आर.731 रामबहादुर, आर 311 राजेंद्र लोधी ने सराहनीय कार्य किया गया ।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!