मड़ियादो थाना क्षेत्र के बर्धा गांव का मामला 

दमोह मड़ियादो। थाना क्षेत्र मड़ियादो अंतर्गत बर्धा गांव में एक जंगली सुअर रहवासी क्षेत्र आ कर एक मकान में घुस गया और घर के अंदर एक महिला सविता पटेल 35 वर्ष को घायल कर दिया जिसके बाद हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।
सुअर ने घर मे उत्पात भी मचाया जिससे गोदरेज अलमारी और ड्रेसिंग का कांच टूट गया ,घटना की सूचना मड़ियादो वनपरिक्षेञ प्रबंधन को दी गई है
घटना से लोगो मे दहशत का माहौल है। जिस समय सूअर ने महिला पर हमला किया उस समय  महिला घर के अंदर झाड़ू लगा रही थी उक्त घटना गुरूवार सुबह की बताई जा रही है ,मड़ियादो से भूपेंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!