पाली गांव का मामला 4 दिन से लापता था युवक
शनिवार को परिजनों ने मड़ियादो पुलिस थाना में दर्ज कराई थी शिकायत
दमोह (एमपी)
मड़ियादो थाना क्षेत्र अंतर्गत पाली गांव में सुनार नदी किनारे एक व्यक्ति गंभीर हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई युवक की पहचान पाली निवासी प्रहलाद वर्मन के रूप में हुई, जो की बीते 28 अप्रैल से गुम था जिसके गुम होने की सूचना परिजनों द्वारा शनिवार मड़ियादो थाना में दी थी। परिजन उसकी तलास कर रहे थे जो सोमवार प्रातः गांव के पास ही नदी किनारे बेहोशी की हालत में मिला है, जिसे परिजन 108 एमबुलेंस की मदद से अस्पताल लेकर आए जहां गंभीर हालत होने के कारण प्रथिमक उपचार के बाद सिविल अस्पताल हटा रेफर कर दिया।
घायल व्यक्ति के भाई हरीराम ने भाई के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
हरीराम का कहना है भाई पौड़ी गांव गया था । वही उसके साथ घटना हुई होगी।













