दमोह एमपी . हटा थाना क्षेत्र के बड़ी ककराई इलाके में अज्ञात लोगों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया हमले से घायल युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल हटा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार उपरांत हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया जिला अस्पताल से युवक की हालत गंभीर देखते हुए जबलपुर रेफर किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल धर्मेंद्र पिता जगत सिंह उम्र 27 वर्ष ककराई हटा की हालत गंभीर बनी हुई है। हमला किस ने और क्यों किया पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
By Yusuph Pathan
एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

