दमोह। जिले के हटा थाना अंर्तगत दिनांक 02.05.23 को ककराई नवोदय वार्ड हटा में किराये के मकान में रहने वाले धर्मेंद्र सींग लोधी को अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा उसके आँखो मे मिर्ची पाऊडर मारकर जान से मारने की नियत से उसके पेट में चाकू मार दिया था जो ईलाज के दौरान धर्मेंद्र सींग लोधी की मौत हो गई थी। मृतक के पिता जगत सींग लोधी की रिपोर्ट पर थाना हटा में अज्ञात आरोपीयो के विरूध्द अपराध दर्ज कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
प्रकरण की विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्य, मुखबिर की सूचना आदि के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि, मोनू चक्रवर्ती निवासी दमोह की रिश्तेदारी हटा में है । मोनू के रिश्तेदार की बुराई धर्मेंद्र सींग लोधी से थी। जो मोनू के द्वारा अपने साथी नीरज कुम्हार उर्फ नीरज मटका, प्रवेश यादव, इरफान उर्फ इफ्फू, अमन रजक एवं विशाल रैकवार के साथ मिलकर धर्मेंद्र सिंह लोधी की हत्या का षडयंत्र रचा। सुनियोजित षडयंत्र के तहत मोनू चक्रवर्ती अपने साथीयान उपरोक्त के साथ दिनांक 02.05.23 को दो मोटर साईकिलो से करीब 09 बजे रात्रि में हटा पहुंचा और हटा मे खचना नाका से होते हुये साई मैरिज गार्डन जो कि, धर्मेंद्र लोधी के घर के पास स्थित है, पहुँचकर अपनी मोटर साईकिले खड़ी की । मोनू चक्रवर्ती पहिले हटा आता रहता था इसलिये उसे पहिचान न ले इसलिये मोनू ने प्रवेश यादव, अमन रजक, नीरज मटका एवं विशाल रैकवार को धर्मेंद्र को मारने के लिये भेज दिया और स्वंय व इरफान मोटर साईकिलो पर तैयार खड़े रहे। विशाल के द्वारा धर्मेंद्र के घर के बाहर पहुँचकर धर्मेंद्र को आवाज लगाई तो धर्मेंद्र बाहर आया और नीरज मटका ने धर्मेंद्र की आँख में मिर्ची पाऊडर मार दिया तभी अमन रजक ने जान से मारने की नियत से धर्मेंद्र लोधी को पेट मे चाकू मार दिया तभी धर्मेंद्र लोधी के दर्द से चिल्लाने से उसके घर वाले बाहर आ गये और इन लोगो को चिल्लाते हुये पीछे दौडे तब सभी आरोपी दोनो मोटरसाईकिलो पर बैठकर तेज स्पीड मे भागकर दमोह आ गये थे ।
प्रकरण में आरोपी विशाल रैकवार निवासी फुटेरा वार्ड नंबर 05 दमोह, प्रवेश यादव निवासी पठानी मुहल्ला वार्ड नंबर 01 दमोह, अमन रजक निवासी हजारी की तलैया दमोह एवं नूर उस इरफान उर्फ इफ्फू निवासी फुटेरा वार्ड नंबर 03 दमोह को दिनांक 08.05.23 को दस्तयाब किया जाकर आरोपी अमन से घटना मे प्रयुक्त एक चाकू, आरोपी विशाल रैकवार से घटना स्थल तक जाने में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल तथा आरोपीगणो के मोबाईल फोन को जप्त किया गया है एवं आरोपीयों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे न्यायिक अभिरक्षा हेतु पेश किया जा रहा है।मामले के मुख्य आरोपी मोनू चक्रवर्ती एवं नीरज कुम्हार उर्फ नीरज मटका दोनो निवासी दमोह, फरार है जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम निरंतर प्रयास कर रही है। शीघ्र शेष आरोपीयो की गिरफ्तारी की जावेगी ।
इन हत्यारो को पकड़ने में मुख्य भूमिका कार्यप्रणाली हटा पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह तथा हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में निम्म पुलिस अधिकारी / कर्मचारीयो के द्वारा उक्त अंधे हत्याकाण्ड के अज्ञात आरोपीयो को पकड़ने मे उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय कार्य किया गया:- निरीक्षक मनीष मिश्रा थाना प्रभारी हटा, उनि नरेंद्र तिवारी, उनि सौरभ शर्मा, सउनि मनीष यादव, रामकुमार ठाकुर, प्र. आर. सौरभ टण्डन, राकेश अठ्या, महेंद्र रैकवार, अखिलेश तिवारी, आर गौरव मिश्रा, नीरज नामदेव, पवन पटेल, राममिलन शर्मा, दीपक ठाकुर की उल्लेखनीय भूमिका रही ।












