दमोह. जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदकपुर चौकी के समीप टहल रहे पिता व बेटी सूखे लगे इमली की पेड़ की डाल गिरने से चपेट में आ गए। जिन्हें उपचार के लिए गंभीर हालत में परिजनों द्वारा दमोह जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने चेकअप कर अरविंद पिता शंकर गुप्ता उम्र करीब 47 वर्ष बांदकपुर निवासी को मृत घोषित कर दिया। तो वहीं साथ में टहल रही बच्ची आर्या उम्र करीब 12 वर्ष भी चपेट में आने से हालात गंभीर बनी हुई हैं। जिसे जिला अस्पताल में डयूटी रत डॉक्टर गौरव मौर्य ने चेकअप और इलाज कर 108 से जबलपुर रेफर किया है। फिलहाल अरविंद के शव को सुरक्षित शव गृह में रखवा दिया गया है सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!