दमोह : हटा रजपुरा थाना पुलिस ने सिलापरी के जंगल मे गांजा बेचने पहुंचने दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए दोनो आरोपी उड़ीसा के सम्बलपुर से गांजा लेकर कटनी सिमरिया से होते हुए सिलापरी के जंगल पँहुचे थे जो आसपास के इलाकों में गांजा सफ्लाई करते थे।रजपुरा थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने मुखबिर की सूचना पर जंगल क्षेत्र में पंहुचकर दबिश दी तो आरोपी पकड़े गए ।

जबकि  एक आरोपी मौके से भाग निकला जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 12 kg गांजा और 24 हजार नगद जब्त किए हैं। आरोपियों द्वारा बताया गया की उन्होंने राहुल राजा निवासी चंदना को 2 किलो गांजा बेचा। पुलिस द्वारा इस मामले में राहुल को भी आरोपी बनाया गया है जिसकी तलाश की जा रही है।
जब्त गांजा की कीमत सवा लाख रुपए बताई गई है। आरोपी सोमनाथ पटनायक और निहार रंजन पटनायक सम्बलपुर उड़ीसा के निवासी हैं। जिनपर एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।उक्त मामले की जानकारी दमोह पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह व हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने दी।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!