सड़क हादसे में तेंदुए की मौत, एक सप्ताह से हटा के रहवासी क्षेत्र में घूम रहा भालू
दहशत में ग्रामीण,भालू की जान भी जोखिम में
दमोह। पन्ना टाइगर रिजर्व के पहाड़ी खेड़ा क्षेत्र में एक तेंदुए की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए के शव का मेडिकल परीक्षण करने के उपरांत अंतिम संस्कार कर दिया वन विभाग के द्वारा जांच पड़ताल कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

उल्लेखनीय है की भीषण गर्मी के चलते वन्य जीव प्यास बुझाने रहवासी इलाकों में दिखाई दे रहे हैं और जान से हाथ धो रहे हैं।
बीते एक सप्ताह से दमोह जिले के हटा क्षेत्र में एक भालू कभी पेड़ पर तो कभी खेतों में घूम रहा है। वन विभाग द्वारा भालू के रेस्क्यू करने कोई खास कदम नहीं उठाया जो ग्रामीणों को जहां दहशत बना हुआ है, वही भालू की जान को भी जोखिम हो सकता है। जंगल से भटके रहवासी क्षेत्र में आया यह भालू जंगल का रस्ता नहीं मिलने के कारण लगातार रहवासी क्षेत्र में देखने मिल रहा है। शनिवार भालू को मड़ियादो क्षेत्र में दिखाई देने की भी चर्चा है। जिसे क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।












