• बकस्वाहा/ ब्लॉक मुख्यालय के नजदीक स्थित सिद्घ क्षेत्र पड़रिया धाम में वृन्दावन धाम में महंत श्री श्री 108 श्री किशोर दास महाराज का अवतरण दिवस बड़े धूम धाम से 22 मई को मनाया जाएगा जिसकी तैयारी श्रद्धालुओ द्वारा की जा रही है। बांके बिहारी मंदिर को वृंदावन की तरह नजर आने लगता है। आसपास के समूचे क्षेत्र से आने वाले भक्त और श्रद्घालु महाराज श्री का आशीर्वाद लेते है।कार्यक्रम को लेकर पड़रिया धाम के भक्तों में खुशी की एक अनोखी लहर देखी जा रही है वृंदावन की तर्ज पर भगवान श्री बांके बिहारी जी का फूल बगला सजाया जाएगा पड़रिया धाम मंदिर का अपना एक इतिहास है। पड़रिया धाम में स्थित बांके बिहारी मंदिर करीब 300 साल पुराना है। पड़रिया धाम पहले पन्ना रियासत में आता था जहां बुन्देलखंड महाराज छत्रसाल बांके बिहारी के दर्शन करने आते थे। प्राचीन मंदिर वृंदावन ठाकुर श्री श्री 1008 श्री गोरे लाल जी की शाखा से जुड़ा हुआ है। समय-समय पर महंत श्री श्री 108 श्री किशोर दास जू महाराज वृंदावन से पड़रिया आते हैं गौशाला में समय देते है

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!