दमोह एमपी@यूसुफ पठानदमोह जिले के मडियादो स्थित प्रसिद्ध स्थल गौमुख धाम में विराज मान हनुमान जी की प्राचीन मूर्ति से आंखे निकालने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
Picsart_25-01-20_11-24-49-365
IMG_20240819_154849
सूचना के बाद मडियादो पुलिस द्वारा मौका स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की गई जिसमे पाया गया की मूर्ति में हनुमान जी के कंधे पर विराजमान भगवान राम और लक्ष्मण जी एक एक आंख गायब थी जबकि अन्य 4 आंखे सुरक्षित थी। पुलिस द्वारा गौमुख में रहने वाले अस्थाई वन कर्मी से संबंधित मामले में जानकारी ली। गौमुख आने जाने वाले के संबंध में पता चला की बाहरी कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं आया जो पहली बार आया हो। जांच दौरान यह बात सामने आई की कुछ भक्त स्वम सिंदूर चढ़ाते है व परिसर की सफाई करते है। पुलिस द्वारा मंदिर परिसर से बाहर लाई गई पूजा सामग्री, बेल पत्री, व फूलो की जांच की जांच की गई जिसमे दोनो आंखे क्षतिग्रस्त अवस्था में मिल गई। पुलिस द्वारा दोनो आंखो को ठीक कराकर विधि विधान से पुजारी के माध्यम से लगवाया गया। थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे ने बताया सूचना पर गौमुख मंदिर पहुंचे थे। मंदिर परिसर से पूजा सामग्री बेल पत्री आदि का निरीक्षण किया गया तो दोनो आंखे मिल गई जिन्हे ठीक कर विधि विधान से स्थापित किया गया।
एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद