जन समस्या निवारण शिविर आयोजित
ग्राम पंचायत फतेहपुर में हुए निर्माण कार्यो की उच्चस्तरीय जांच की मांग
पंचों ने दमोह कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

दमोह । जनपद पंचायत हटा अंतर्गत ग्राम पंचायत फतेहपुर में विभिन्न मदो से कराए गए निर्माण कार्यो में गुणवत्ता की अनदेखी, व्यापक पैमाने पर गड़बड़ियों और सरपंच सचिव के विरुद्ध कई आरोप लगाते हुए ग्राम पंचायत के पंचों और ग्रामीणों ने दमोह कलेक्टर से उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
दरअसल जिले के कलेक्टर मयंक अग्रवाल
जन समस्या निवारण शिविर में फतेहपुर पहुचे थे, कलेक्टर को पंचों और ग्रामीणों ने शिकायती ज्ञापन सौपा है।
जिंसमे ग्राम पंचायत फतेहपुर में सरपंच सचिव द्वारा कोई बैठक ग्राम सभा नही बुलाये जाने, बाजार बैठकी अन्य आय के साधनों का लेखा जोखा प्रस्तुत नही करने सहित निर्माण कार्यो में घटिया निर्माण, नलजल योजना की सामग्री खुर्द बुर्द करने और बाजार परिसर में बनाई गई दुकानों के नियमविरुद्ध आंवटन सहित कई बिंदुओं पर जांच की मांग की है।













